Posts

Showing posts from February, 2022

किडनी रोगियों के लिए रामबाण बनेगी ये घरेलू उपाय

क्या आपने कभी किसी फैक्ट्री में मशीन को चलते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो हम बताते हैं| मशीन को चलाने के लिए बहुत से औजारों(टूल्स) की जरूरत होती हैं| ठीक इसी प्रकार हमारे शरीर को स्वस्थ रूप से काम करने के लिए बहुत से टूल्स यानी अंगों की जरुरत होती हैं जैसे हार्ट, किडनी और लीवर| वैसे तो कहने के लिए यह तीनों शरीर के अलग अलग अंग हैं लेकिन अगर किसी कारण शरीर के इन तीन अंगों में से एक भी अंग ठीक से काम नहीं करता है तो इसका सीधा प्रभाव दूसरे अंगों पर भी पड़ता हैं इसलिए आपके शरीर के इन तीन अंगों का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है| स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है| अगर आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हैं तो आप अपने आप को खुशकिस्मत समझिए| क्योंकि आज जितनी तेज़ी के साथ पर्यावरण बदल रहा है जिसके कारण हमारे संसाधन पानी, हाव और फसले दूषित हो रही है और इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है| लीवर, हार्ट और किडनी का फेल होना जैसी गंभीर बीमारी अब आम बीमारी की तरह हो चुकी हैं इसका मुख्य कारण दूषित भोजन करना है| किडनी को स्वस्थ रखना काफी हद तक किडनी के रोगी के हाथ में भी होता हैं| अगर शुरुआत से ही सभी किडनी ...